{"_id":"0e23268b0417d666b4a50524778985c1","slug":"hospital-light-feedar-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल डैमेज होने से अस्पताल फीडर बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल डैमेज होने से अस्पताल फीडर बंद
पीलीभीत।
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को इन दिनों बिजली की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। दिन भर में शहरवासियों को बमुश्किल तीन घंटे बिजली मिल सकी। इधर, रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल डैमेज होने से अस्पताल फीड़र करीब सात घंटे बंद रहा, जिससे फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल रही।
वैसे तो पिछले एक महीने से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। पिछले तीन दिन की बात करें, तो सोमवार को पूरी रात बिजली गुल रही। गुरुवार को भी बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। बुधवार की पूरी रात बिजली मिली, लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद चली गई। इसके बाद बिजली के पूरे दिन दर्शन नहीं हुए। हालांकि दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई, तो लोगों में बिजली आने की आस बंधी रही। गुरुवार की सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल डैमेज हो जाने से अस्पताल फीडर करीब सात घंटे बंद रहा। इससे फीडर से जुड़े दर्जन भर से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल रही। टाउन वन फीडर, नकटादाना फीडर से जुड़े इलाकों में खासा दिक्कत हुई। बोर्ड परीक्षाओं के सिर पर होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने बताया कि बिजली की कटौती को लेकर व्यापारियों में रोष है। अगर बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार न हुआ, तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि डैमेज केबल को ठीक कराया जा रहा है। बिजली की किल्लत ऊपर से है। फाल्टों के कारण ट्रिपिंग हो रही है।