फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hospital feeder jams, power failure

अस्पताल फीडर ठप होने से कई मोहल्लों की बिजली गुल

Wed, 26 Aug 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 26 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुधवार की तड़के अस्पताल फीडर में तकनीकी कमी आ गई। इससे फीडर ठप हो गया। इससे करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली पूरे दिन गायब रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। कई जगहों पर पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के करीब पांच बजे अस्पताल फीडर अचानक ठप हो गया। इससे मोहल्ला नई बस्ती, बशीर खां, बल्लभ नगर समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। पूरे दिन बिजली गायब होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदार भी बेहाल रहे। बिजली न आने से पूरे दिन कुछ स्थानों पर पानी का संकट भी रहा।
विज्ञापन

लोगों ने जब एसडीओ टाउन के मोबाइल पर संपर्क किया तो किसी का फोन नहीं उठाया तो किसी की कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। शाम को उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे हास्पिटल फीडर का डिस्क पंचर हो गया था। इसे ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने देर शाम तक फाल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दिया धरना
पूरनपुर। ऑल इंडिया इत्तिहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के कार्यकर्ताओं ने शेरपुर की खराब बिजली सप्लाई के विरोध में जुलूस निकालकर एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देकर प्रदर्शन किया। एसडीओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
आईएमसी के जिलाध्यक्ष मौलाना फारूक रजा कादरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेरपुरकलां की लड़खड़ाई बिजली सप्लाई के विरोध में शेरपुरकलां में जुलूस निकाला। बाइकों से जुलूस की शक्ल में पहुंचे कार्यकताओंर ने एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए आईएमसी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शेरपुरकलां में दो साल पहले डाली गई केबिल खराब होने से अक्सर बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। फाल्ट को ठीक करने को उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क मांगा जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान धरना स्थल पहुंचे एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी मान गए और धरना, प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में सईद खां, मौलाना ऐनुल हक, अशफाक रजा, रामकिशोर, जफर खां, कल्लू खां, बालकराम, रामदीन, गुड्डू खां, मोनिस खां, दिलशाद, आफरान, अशिक, इमरान, जावेद खां, नूर मोहम्मद, उवैस खां, सैफ रजा, आसिफ, मुन्नू, रफी खां, नूरी रजा, यूनुस खां आदि थे।

0000
शेरपुरकलां में केबिल पुरानी होने से समस्या है। केबिल बदलवाने को स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्टीमेट पास होने पर केबिल मिलेगी। तब केबिल को बदलवा दिया जाएगा।
सुधीर शर्मा, जेई।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed