फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Honorary teachers staged rowdy shoes on shoes

मानदेय शिक्षकों ने धरना दिया, जूतों पर पालिश की

Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 21 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Honorary teachers staged rowdy shoes on shoes
मानदेय शिक्षकों ने धरना दिया, जूतों पर पालिश की
 संतोषजनक मानदेय न बढ़ाए जाने के विरोध में मानदेय व रिसोर्स शिक्षकों ने तीसरे दिन लोगों के जूतों पर पालिश कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। विशेष शिक्षा शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को जिले भर के मानदेय व रिसोर्स शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां विशेष शिक्षकों को पूर्ण रूप से नियमित कर पूर्व वेतनमान देने, नियमितीकरण की कार्रवाई होने तक 25 हजार रुपये देने, 12 महीने का मानदेय दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न होने के विरोध में धरना लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विरोध स्वरूप लोगों के जूतों पर पालिश की। धरना देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष मीना देवी गंगवार, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर, रामगोपाल, आलोक श्रीवास्तव, पंकज गंगवार, मीनाक्षी पांडेेय, आदर्श शुक्ला, मोहम्मद असद, अवधेश पटेल, सीताराम, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed