फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Homeopathic medicines are proving effective in treating viral fever as well.

Pilibhit News: वायरल बुखार में भी कारगर साबित हो रहीं होम्योपैथिक दवाएं

Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic medicines are proving effective in treating viral fever as well.
जिला अस्पताल में होम्योपै​थिक दवाओं का वितरण करता कर्मी। संवाद
पीलीभीत। वायरल बुखार में भी होम्योपैथिक दवाएं कारगर साबित हो रही हैं। जिला अस्पताल में होम्योपैथिक इलाज के लिए औसतन 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर वायरल बुखार के हैं। मरीजों को मीठी गोलियों के साथ बेहतर उपचार का लाभ मिल रहा है। चिकित्सक बिना खुराक तोड़े दवाएं खाने के लिए मरीजों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सालय में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। एक ही चिकित्सक की ओपीडी के चलते कक्ष में मरीजों की भीड़ देखी गई। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सरोज ने लगभग 150 से अधिक मरीज वायरल बुखार के साथ खासी-जुकाम, बुखार व खुजली, बवासीर, पेट में गैस आदि के देखे। उन्होंने मरीजों को परामर्श देने के साथ मीठी गोलियों से युक्त अलग-अलग होम्योपैथिक दवाएं दीं। कुछ मरीजों की पेट से जुड़ी समस्याओं पर अल्ट्रासाउंड जांच भी चिकित्सक द्वारा लिखी गई। हालांकि आपूर्ति में समस्याओं के चलते कुछ मरीजों को जोड़ों के दर्द के ट्यूब सहित कुछ दवाएं नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. सरोज ने बताया, दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज पहुंच रहे हैं, जिनका लंबे समय से इलाज भी किया जा रहा है। उपचार में फायदा देखकर ठंड में कुछ मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने मरीजों को दवाओं की खुराक को नियमित खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एलोपैथी इलाज के साथ भी खा सकते हैं दवाएं

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सरोज ने कहा कि यदि किसी बीमारी का एलोपैथी इलाज चल रहा है, तो वह मरीज होम्योपैथी दवाएं भी खा सकता है। क्योंकि इसमें मरीज को कम मात्रा में दवाइयां दी जाती हैं, उनका कोई भी नुकसान नहीं होता। होम्योपैथिक इलाज के दौरान तंबाकू, पान-मसाला, गुटका, सुपारी, धूम्रपान आदि से बचने की सलाह दी जाती है।

जिला अस्पताल में होम्योपैथिक दवाओं का वितरण करता कर्मी। संवाद

जिला अस्पताल में होम्योपैथिक दवाओं का वितरण करता कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed