फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   home minister

Pilibhit News: मझोला चीनी मिल शुरू कराने के लिए अमित शाह से मिले संजय गंगवार

Tue, 31 Jan 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
home minister
गृह मंत्री अमित शाह को पीलीभीत की बांसुरी भेंट करते राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मझोला चीनी मिल का मुद्दा उठाया। उन्होंने चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की मांग रखी। इसके अलावा प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों की दशा सुधारने के संबंध में भी बातचीत की। बकौल संजय गंगवार केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके देने को कहा है।
विज्ञापन

उप्र-उत्तराखंड की सीमा पर बनी मझोला चीनी मिल 2010 में बंद कर दी गई थी। चीनी मिल बंद होने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए। तमाम प्रयास के बाद भी चीनी मिल शुरू नहीं हो सकी। चूंकि चीनी मिल सहकारिता विभाग की है इसलिए भी पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि अमित शाह को उन्होंने मझोला चीनी मिल के बारे में जानकारी देकर इसे दोबारा शुरू कराने की मांग की। उन्हें बताया कि चीनी मिल में सौ से ज्यादा उत्तराखंड व 50 से ज्यादा पीलीभीत (उप्र) के गांवों का गन्ना जाता था। सैकड़ों लोग काम करते थे। चीनी मिल दोबारा शुरू होने से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि किसानों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गन्ना राज्यमंत्री ने प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों का हाल ज्यादा अच्छा न होने को लेकर चर्चा की। चीनी मिलों को अपग्रेड करने को लेकर बातचीत हुई। जिस पर गृह मंत्री ने एक रिपोर्ट तैयार करके देने को कहा।
बातचीत के दौरान संजय गंगवार ने गृह मंत्री को नेपाल सीमा पर हो रही तस्करी की घटनाओं से भी अवगत कराया। बताया कि 40 किलोमीटर फैली सीमा पर तस्करी बढ़ती ही जा रही है। पीलीभीत जिले से गन्ने की तस्करी तक हो रही है। इसके अलावा खाद, राशन आदि की तस्करी जोरों पर है। हाल ही में तस्करी के कुछ वीडियो सामने आए थे जो केंद्रीय मंत्री को दिखाए।

गृहमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
---------------
फोटो- 7
गृह मंत्री को बांसुरियां की भेंट
संजय गंगवार ने अमित शाह को पीलीभीत की बांसुरियां भेंट की। बांसुरी देखकर गृहमंत्री काफी खुश हुए। संजय गंगवार ने उन्हें बताया कि पीलीभीत की बनाई बांसुरी देश में सारी जगह जाती है। इससे बढ़िया बांसुरी पूरे देश में कही नहीं बनती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed