{"_id":"69ebcd03822a8abb4c08b93b","slug":"home-guard-recruitment-exam-begins-today-at-six-centres-12960-candidates-to-appear-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158060-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, 12,960 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, 12,960 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
पीलीभीत। होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है। शहर के छह केंद्रों पर परीक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी की हैं। शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर 4320 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। कड़ी निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा।
शहर के छह प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में शनिवार को 4320 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में केंद्रों पर 2,160 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें टनकपुर रोड स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय में प्रत्येक पाली में 384 और राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र में 240 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा को पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी और अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
अफसरों की ओर से अन्य जरूरी निर्देश भी जारी किए गए। इसमें परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति न देने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल के साथ सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। संवाद