फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home-colored courtyard bathed in Hue

सतरंगी छटा से नहाए घर आंगन

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Home-colored courtyard bathed in Hue
सतरंगी छटा से नहाए घर आंगन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
जिले भर में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर और प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक अतिशबाजी का दौर चला।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर रविवार सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन शहर की सड़कों पर खासी चहल पहल रही। वहीं बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रामलीला मैदान स्थित पटाखा बाजार में भी पूरे दिन आतिशबाजी के शौकीनों से गुलजार रहा। शाम होते ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। अंधेरा होने के साथ ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। लोगों घरों और प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधि विधान से पूजा अर्चना की। व्यापारियों ने नए बही खाते बनाए और उनकी पूजा की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला जिससे आसमान सतरंगी रोशनी से चमकता रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को लोगों ने घरों में पूजा की। घरों में भव्य सजावट की गई। आतिशबाजी और पटाखे छोड़कर पर्व का आनंद लिया। आतिशबाजी छोड़ने का क्रम देर रात तक चलता रहा। दिवाली पर्व की शुभकामनाएं एक दूसरे को देने का क्रम दूसरे दिन भी चलता रहा। घुंघचाई, अमरैयाकलां, जोगराजपुर, शेरपुरकलां, भगवंतापुर, गढ़वाखेड़ा, गुलाबाटांडा आदि गांव में भी दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गणेश, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। पूजा के बाद आतिशबाजी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो आधी रात तक जारी रहा। 
दियोरिया। पूरे क्षेत्र में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गणेश- लक्ष्मी की पूजा से मिट्टी के दिए और बिजली की झालरों से रोशनी की गई। लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी। 

भाजपा ने जवानों से संग मनाई दिवाली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने जवानों संग दिवाली मनाई। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में भाजपाई ललौरीखेड़ा स्थित 26वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पहुंचे। कमांडेंट दिलबाग सिंह ने सभी का स्वागत किया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जवानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी छुड़ाई। इस मौके पर राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्र, दिनेश पटेल, अशोक राजा, बुद्धसेन वर्मा, राकेश गुप्ता, अखिलेश गंगवार, दक्ष गंगवार, गोल्डी गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed