{"_id":"649888eab154f4e4de050ad9","slug":"holiday-animals-will-get-shelter-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में छुट्टा पशुओं को मिलेगा आसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में छुट्टा पशुओं को मिलेगा आसरा
Mon, 26 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को गांव बिहारीपुर कुमरिखा में पंचायत विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की लागत से बनवाए गए गोआश्रय स्थल का उद्घाटन किया।
जनता की बेहद मांग पर पंचायत विभाग ने गांव बिहारीपुर कुमरिखा में गोआश्रय स्थल बनवाया है। इसके उद्घाटन से पहले ही यहां 31 छुट्टा पशुओं को शरण दे दी गई है। पशुओं के चारे का पूरा बंदोबस्त कर दिया गया है। उनकी देखभाल के लिए एक केयरटेकर की नियुक्ति कर दी गई है। उद्घाटन के मौके पर राज्यमंत्री ने यहां गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विचरण कर रहे छुट्टा पशुओं को सहारा मिलेगा। लोग अपनी गायों को खुला न छोड़े। गाय पालने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें प्रतिमाह 900 रुपये भी दे रही है।
खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार, पशु चिकित्सा केंद्र रसायाखानपुर के प्रभारी लाल बहादुर वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश राना, भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी आरपी सिंह, चुटकुना साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गंगवार, और प्रधान प्रतिनिधि अरविंद गंगवार आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश राना ने किया।