फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   holi

Pilibhit News: होलिका दहन स्थल पर देर रात तक हुआ डांस, महिलाओं ने की पूजा

Wed, 08 Mar 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
holi
पीलीभीत। शहर की इस बार 98 जगह होलिका रखी गई। इसमें चार जगह सोमवार को होलिका दहन हो गया। शेष 94 जगह मंगलवार की रात को होलिका दहन हुआ। इससे पहले होलिका स्थल को खूब सजाया गया था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

बिलसंडा। मंगलवार को दिनभर बच्चों और युवाओं की टोलियों ने होलिका के लिए लकड़ियां एकत्र कीं। युवाओं में ऊंची से ऊंची होलिका बनाने की होड़ सी रही। इसके बाद रात में होलिका दहन और पूजन के बाद फिजाओं में अबीर-गुलाल के साथ रंग बिखरने शुरू हो गए। बच्चों और युवाओं ने रात से ही होली का हुड़दंग शुरू कर दिया। जगह-जगह गली मोहल्लों में होली के गीतों पर डांस करते युवा रंगों में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला हबीबउल्लाह खां सोमाली निवासी अमन जायसवाल ने नगर के सभी 18 होलिका स्थलों पर लकड़ियां डलवाईं। उनका कहना था कि यह काम नगर पालिका प्रशासन का था। देर शाम यहां भी होली की धूम नजर आई। होलिका दहन स्थल को काफी भव्य तरीके से सजाया गया। यहां देर रात तक लोग होली के गानों पर डांस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जमकर हुई गन्ने और जौ की बिक्री
होली पर सुबह पूजन के दौरान जौ का भी महत्व होता है। इसको लेकर शहर के कई स्थानों पर जौ की अस्थायी मंडी सजी रहीं। यहां पर लोग जौ के साथ गन्ने की खरीदारी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed