फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   holi

Pilibhit News: रंग पड़ेगा... लाल-पीले भी होंगे, कुछ देर बाद सब हो जाएगा गायब

Thu, 02 Mar 2023 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
holi
बाजार में एक दुकान बिक्री के लिए रखा गुलाल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। होली को लेकर रंगों का बाजार पूरी तरह से सज गया है। बाजार में इस बार कई नई चीजें आईं हैं। गुलाल छोड़ने वाली पिचकारी, शाइनिंग फेसपैक, पटाखा रंग के साथ ऐसा रंग भी आया है जो आपके कपड़ों पर पड़ेगा लेकिन कुछ देर बाद यह रंग खुद-ब-खुद उड़ जाएगा।
विज्ञापन

होली पर इस बार रंगों का बाजार भी गुलजार है। कोरोना के बाद पिछले साल होली तो मनाई गई लेकिन लोगों में थोड़ी दहशत रही। लोग अब कोरोना के डर से निकल चुके हैं। यही कारण है कि बाजार में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रंगों को बाजार भी रंगबिरंगा हो गया है। इस बार बाजार में जादू रंग भी आया है। इस रंग की खासियत यह है कि स्प्रे करते ही रंग आपके कपड़ों को रंग-बिरंगा कर देगा लेकिन कुछ ही देर में यह स्वत: ही उड़ भी जाएगा। कपड़ा पहले की ही तरह हो जाएगा। जितनी तेज धूप होगी उतनी तेजी से रंग गायब होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार में स्पेशल पिचकारी भी आईं हैं। इस पिचकारी में एक किलो गुलाल भरा जा सकता है। इसे कई बार में चला सकते हैं। पिचकारी चलाते ही इसमें से गुलाल की फुहार छूटती है। आसपास गुलाल का गुबार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाजार में इस बार शाइनिंग स्प्रे भी आए हैं। देखने में यह क्रीम के छोटे पैकेट की तरह हैं। इनकी खासियत यह है कि स्प्रे करने के बाद यह झाग नहीं छोड़ते। आपके चेहरे पर थोड़ा सा पानी गिरेगा और देखते ही देखने चेहरा सुनहरे, सफेद आदि रंग में रंग जाएगा। दुकानदार का कहना है कि कंपनी के रंग हैं, यह त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

इसके अलावा रंग पटाखा भी बाजार में मौजूद है। इसमें आप जैसे ही पटाखा बजाएंगे उसमें से रंग बिरंगा धुआं निकलेगा।
दुकानदार व्योम सहगल बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में गुलाल की तरफ लोगों का रूझान ज्यादा बढ़ा है। अब बाजार में गुलाल की डिमांड बढ़ गई है।
---
गुलाल खरीदते समय बरतें सावधानी
बाजार में गुलाल खरीदने में भी काफी ध्यान देने की जरूरत हैं। विक्रेता सुुुुभाष प्रजापति बताते हैं कि वह कंपनी के ही गुलाल बेचते हैं। गुलाल में भी खासी मिलावट हो रही है। मिट्टी भी मिलाई जा रही है। यह गुलाल सस्ते होते हैं इसमें खुशबू भी बहुत होती है लेकिन यह त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। वहीं कंपनी के गुलाल की खासियत यह है कि वह बेहद महीन होते हैं। छूने में हल्की चिकनाहट होती है। छूने से ही मिलावटी व कंपनी के गुलाल का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed