फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holi given unity And the message of brotherhood

होली मिलन में दिया एकता  और भाईचारा का संदेश

Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीअंजनेय फाउंडेशन एवं कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर अलग-अलग होली मिलन आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

श्रीअंजनेय फाउंडेशन की ओर से निरंजकुन कॉलोनी में हुए होली मिलन में नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल और वयोवद्ध समाजसेवी करुणाशंकर सक्सेना ने संस्था की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का सरल हिन्दी में रूपांतरण करने वाले भगवान सिंह एडवोकेट को सम्मानित किया। इससे पूर्व संस्थापक सचिव राजीव जौहरी से संस्था के बारे में जानकारी दी। अविनाश चंद्र मिश्रा ने कविता पाठ किया। इस मौके पर अध्यक्ष अखिलेश कुमार सक्सेना, आशीष जौहरी, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुखवीर सिंह भदौरिया, अश्वनी कटियार, नरोत्तम सिंह, राकेश शंखधार, संजय गुप्ता, रेशू अग्रवाल, पवन कुमार, गीता सक्सेना, वंदना जौहरी, मंजू शर्मा, प्रतिमा जैसवार, सपना गंगवार आदि मौजूद रहीं।
उधर, कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से शहर के एक बारात घर में हुए होली मिलन में एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें बधाई दी गई और समाज के उत्थान के लिए मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संकल्प लिया गया। डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने समाज के संगठित होने के साथ आपस में बेहतर समन्वय भी महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. नीलेश कटियार, रमेश सिंह, चंद्रमोहन गंगवार, भानु प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, प्रेमपाल सिंह, संजय सिंह, शलभ गंगवार, श्रवण जैसवार, मनोज गंगवार, महेंद्र पाल, डॉ. सुभाष गंगवार, चिरंजीव गौर, डॉ. अनिल गंगवार, अभिषेक सिंह गोल्डी, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मौजूद लोगों को मिष्ठान भी खिलाया। इस मौके पर महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष परमेश्वरी दयाल शर्मा, विनोद  बिहारी दुबे, रामपाल मिश्र, केपी दीक्षित, रामकिशोर पाठक, रघुवंश तिवारी, ब्रजेश मिश्र, प्रेम दुबे, जेके पाठक, मीनू त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, रामचंद्र शास्त्री, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले मिलकर दीं होली की शुभकामनाएं
पूरनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और गायत्री परिजनों के होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में गायत्री परिजनों के होली मिलन समारोह में पांच कुंडीय यज्ञ, गोष्ठी और भंडारा हुआ। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में अनंतराम पालिया, लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश शुक्ला, संदीप खंडेलवाल, पूर्व विधायक सुखलाल, समरवीर सिंह, बैजनाथ सिंह, तौलेराम पांडेय, केशव राम वर्मा, कढेर सिंह, सज्जू लाल, कालीचरन वर्मा, चरनजीत कौर, जैतराम आदि थे। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर के एक होटल में  हुए होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में विधायक पीतमराम, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, मौलाना साजिद हसनी, तौफीक अहमद कादरी, अजय भारती, हाजी लाडले, जितेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, दुष्यंत शुक्ला, सचिन गुप्ता, बलराम, हरगोविंद बाजपेई, मनोज कटियार, बलराम, सलिल पांडेय आदि थे। संचालन व्यापारी नेता हाजी लाडले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed