{"_id":"61c0178fc1fd46c21be3fbbdd111b923","slug":"holdup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएमवी में हंगामे के बाद लगा अतिरिक्त काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएमवी में हंगामे के बाद लगा अतिरिक्त काउंटर
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालय परिसर में सुबह से प्राइवेट परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब दस बजे के आसपास परीक्षा फार्म जमा कराने को खोले गए आठ काउंटर के आगे परीक्षार्थियों की लंबी कतार लग गई। भारी भीड़ के चलते फार्म जमा करने को लेकर जमकर धक्का मुक्की हुई। बीए द्वितीय वर्ष के फार्म जमा करने वाले काउंटर पर लंबी कतार देख कुछ प्राइवेट परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता मौके पर पहुंच गए। प्राचार्य की सहमति के बाद अतिरिक्त काउंटर खोल दिया गया। तब कहीं जाकर हंगामा कर रहे परीक्षार्थी शांत रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे तक फार्म जमा करने को परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही।
इस संबंध में प्राचार्य डॉॅॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नौ काउंटर लगाए गए थे। परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब दस जनवरी तक परीक्षा फार्म जमा किए जा सकेंगे।
चक्का जाम कर फूंका प्राचार्य का पुतला
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में प्राइवेट परीक्षा फार्म न जमा करने को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर बबाल हुआ। महाविद्यालय में सुबह बीए प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षार्थी फार्म जमा करने पहुंचे। प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिना सहमति महाविद्यालय को प्राइवेट परीक्षा केंद्र बनाने की जानकारी दते हुए परीक्षा फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। इस पर परीक्षार्थी आगबबूला हो गए। परीक्षार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा और फार्म जमा कराने की मांग की। इसके बाद परीक्षार्थियों ने बस स्टैंड चौराहे के समीप सड़क पर चक्का जाम किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परीक्षार्थियों ने जाम खत्म किया। उसके बाद महाविद्यालय परिसर पहुंचकर परीक्षार्थियों ने नारेबाजी कर प्राचार्य का पुतला फूंका और धरना शुरू कर दिया, एसडीएम ने महाविद्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे विद्यार्थियों को समझाया, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर भानु प्रताप, विशाल कुमार, अरुण कुमार, सत्यपाल, अनामिका, शिल्पी, सुनीता, संतोष देवी, किरन देवी, किरन कश्यप, दीपक आदि मौजूद रहे।