फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hit the mother-daughter, shot the brother... then shot himself too

मां-बेटी को बांका मारा और भाई को गोली... फिर खुद को भी मार ली गोली

Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hit the mother-daughter, shot the brother... then shot himself too
अमरिया क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंच जानकारी लेते एसपी दिनेश कुमार पी.। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अमरिया के सिरसा गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक 19 साल के युवक ने घर में घुसकर पहले मां-बेटी पर बांके से हमला कर दिया। उनको बचाने को आए लड़की के भाई को गोली मार दी। सिर पर खून सवार इस युवक ने घर से कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। वारदात के पीछे क्या वजह रही पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर का रहना वाला रिंकू गंगवार पुत्र जमुना प्रसाद जिसकी उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे अमरिया के सिरसा गांव पहुंचा। उसकी चचेरी बहन की शादी इसी गांव में हुई। उसका आना जाना यहां लगा रहता था। उसके पास एक थैला था जिसमें बांका और अवैध तमंचा था। सिरसा निवासी देवकी नंदन उर्फ रंजन के अनुुसार उसकी माता माया देवी व बहन रचना देवी घर पर थीं। भाई रविन्द्र कुमार गंगवार घर के सामने घेर में भैंसों को नहला रहा था। इसी दौरान रिंकू घर में घुसा। उसने आते ही रचना पर बांका से हमला कर दिया। उसे बचाने मां माया देवी आईं तो उनको भी बांका मारकर घायल गंभीर रूप से घायल कर दिया। मां और बहन का शोर सुनकर बड़ा भाई 30 वर्षीय रविन्द्र कुमार गंगवार घर के अंदर पहुंचा तो रिंकू ने उसके सीने पर गोली मार दी। गोली मारकर रिंकू घर से बाहर भाग गया। घर से करीब बीस मीटर दूर गली में जाकर उसने खुद को भी गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रविंद्र ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। माता माया देवी व बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल वारदात के पीछे क्या वजह रही यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी के लक्ष्मीपुर निवासी रिंकू नाम के 19 साल के लड़के द्वारा सिरसा अमरिया के रविंद्र गंगवार को अवैध तमंचे से गोली मारी गई। इसमें उसकी मौत हो गई। घर से कुछ दूूर जाकर रिंकू ने भी खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई है। रविंद्र की मां और बहन घायल हुईं हैं। फिलहाल घटना के पीछे क्या वजह रही इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव वालों के माध्यम से इतनी जानकारी मिली है कि रिंकू की बहन की शादी इसी गांव में हुई है। उसका यहां आना जाना था।
- दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed