फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   History sheeter murdered by slitting his throat, dead body found on the banks of the pond

हिस्ट्रीशीटर की गला रेत की हत्या, तालाब किनारे मिली लाश

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
History sheeter murdered by slitting his throat, dead body found on the banks of the pond
पीलीभीत। गांव परेवा निवासी 40 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर ताहिर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार को दोपहर बाद शव गांव के बाहर तालाब के किनारे ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार के लोगों ने गांव के दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस को तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव परेवा निवासी ताहिर कई मामलों वांछित होने के कारण हिस्ट्रीशीटर था। उसका नाम थाने में लगी हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ताहिर शनिवार सुबह घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन की। मगर उसका पता नहीं चला। रविवार दोपहर में ग्रामीण एक अंत्येष्टि के बाद तालाब पर नहाने गए थे। इसी दौरान तालाब के किनारे ताहिर का शव देखा। उसकी गर्दन पर कटे का निशान बना हुआ था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजन और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार ताहिर का करीब आठ दिन पहले गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। मारपीट भी काफी हुई थी। इससे उसकी हत्या की आशंका परिवार वाले जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी परिजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। जबकि परिजन गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के घर दबिश, मगर दोनों पहले ही भाग गए थे।
विज्ञापन

गांव परेवा में तालाब किनारे हिस्ट्रीशीटर का शव मिला है। गर्दन पर कटे का निशान है। परिजन दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दोनों के घर पुलिस को भेजा गया, मगर वह लोग घर पर नहीं मिले। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लल्लन सिंह, सीओ जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed