{"_id":"684335c164b1d9668e0e1012","slug":"history-sheeter-molests-a-teenager-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137365-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिस्ट्रीशीटर ने की किशोरी से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हिस्ट्रीशीटर ने की किशोरी से छेड़खानी
Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा थाना क्षेत्र में नहर किनारे 11 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। माधोटांडा पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से नरेश शर्मा उर्फ माइकल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने किशोरी को बाइक से लाकर छेड़खानी करने आदि का तर्क देते देखे और सुने गए। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी नरेश शर्मा उर्फ माइकल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। माधोटांडा इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपी नरेश शर्मा उर्फ माइकल सेहरामऊ उत्तरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद