फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hindu summit

‘भारत को बचाने को संगठित होने की जरूरत’

Sun, 22 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
hindu summit
नगर की पंकज कॉलोनी के मैदान पर रविवार को हुए विहिप के विशाल हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, जमीन कब्जा, घुसपैठ, अलगाववाद पैदा कर और जनसंख्या वृद्धि कर भारत को दारुल इस्लाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैसे सुरक्षित रहे, इसके लिए जूझना पड़ रहा है। इसके लिए संगठित होने, गांव, मोहल्ला, गली में सुरक्षा समितियों के गठन की जरूरत है। इससे कन्या अपहरण, धर्मांतरण, गो हत्या बंद होगी। गरीबों की मदद करें। इससे गरीबी दूर होने के साथ धर्मांतरण बंद हो जाएगा। व्यक्तित्व पहचान को तिलक, माला, सूर्य भगवान की प्रार्थना, पशु पक्षी को दाना देने की जरूरत है। भवन पहचान को भगवा झंडा, आंगन में ओमकार, तुलसी का पौध, देवी-देवताओं से मिलते नामों के नामकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पोषण करने वाला कोई नहीं शोषण करने वाले अधिक है। इनसे बचने की जरूरत है। काशी प्रांत धर्म प्रचार के संरक्षक राही बाबा ने कहा कि अगर समय रहते नहीं चेते तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा। अब आतंक नहीं चलेगा। भगवा रंग मान सम्मान और स्वाभिमान का है। जिसे सूरज चांद के रहने तक कोई कुछ नहीं कर सकता। सम्मेलन की अध्यक्षता मनोज जायसवाल ने और संचालन विभाग संगठन मंत्री भारतेंदु सिंह ने किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में यह रहे मौजूद
विहिप के जिलाध्यक्ष अंबरीश मिश्रा, प्रांत मंत्री राजीव, प्रांत सह संगठन मंत्री गोपाल, जिला कार्याध्यक्ष रविंद्र सक्सेना, नगराध्यक्ष जितेंद्र अग्र्रवाल, प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना, विजय संघर्ष, श्रीकृष्ण गंगवार, राजेश सिंह, रामविनोद, ओमप्रकाश, रामनिवास सिंह, दीपक अग्रव्राल, मोतीलाल, अजय सिंह, हर्ष गुप्ता, महादेव गाइन, रूम सिंह यादव, घनेंद्र सिंह यादव, कौशल आर्य, ओमप्रकाश शुक्ला, रामचंद्र पवार, सुशील कुमार, संपत, रोशन लाल, सूरज सिंह, गुरुपद सरकार, ससान माझी, हृदय नरायन चतुर्वेदी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed