फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hindu Mahasabha's dharna postponed on assurance, memorandum submitted to Tehsildar

Pilibhit News: आश्वासन पर हिंदू महासभा का धरना स्थगित, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha's dharna postponed on assurance, memorandum submitted to Tehsildar
सदर तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू महासभा के पदा​धिकारी। स्रोत कार्यकर्ता।
पीलीभीत। सदर तहसील के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरने की चेतावनी देने का मामला फिलहाल टल गया है। अधिकारियों के आश्वासन पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया है। इसके बाद पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर तहसील में वर्षों से तैनात अधिकारी, कानूनगो और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदू महासभा ने मंगलवार को धरने की चेतावनी दी। महासभा के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोप लगाए गए थे। मामले की जानकारी लगते ही जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी कराकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने सदर तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष मयंक जायसवाल नंदू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed