फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hindi divas

हिंदी के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत

Thu, 09 Sep 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hindi divas
पीलीभीत। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिंदी के उत्थान के लिए धरातल पर ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। उत्थान में किए जाने वाले सभी कार्य कागजों तक सिमटकर रह जाते हैं। हमें इस व्यवस्था को बदलना होगा। हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने के लिए एक व्यक्ति या एक दिन किए जाने वाले प्रयास से कुछ नहीं होगा। इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। हिंदी के उत्थान के लिए शिक्षा के साथ-साथ उसे सभी जगह शामिल करना होगा। इसके लिए उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम सामग्री और सरल शब्दावली अगर बनाई जाए। तो हिंदी पढ़ने वाले और लिखने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए सर्वप्रथम हमें उसको अपने दैनिक जीवन की लिखा-पढ़ी में प्राथमिकता से स्थान देना होगा। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी उससे प्रभावित हो और उसे अपनाएं। नई शिक्षा नीति में सरकार ने स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने की जो बात कही है उससे हम हिंदी भाषा को अपने अध्ययन और अध्यापन में प्रयोग करने से नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे। - पूनम सहगल, शिक्षिका
विज्ञापन

हिंदी एक सरल भाषा है। जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को आसानी से प्रस्तुत कर सकते हैं। हम सभी को हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कहते है कि किसी भी देश की उन्नति में वहां की भाषा का बहुत बड़ा योगदान होता है। हम भी हिंदी का प्रयोग करेंगे। तो देश उन्नति की ओर से अग्रसर होगा। हिंदी हमारा मान और सम्मान है। इसलिए सभी को इसके उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। - राहुल सिंह, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed