फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   highschool

93.13 प्रतिशत रहा जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट

Mon, 18 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 18 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
highschool
इसमें पूरनपुर सरस्वती विद्या मंदिर की नायला अनम ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान पाया जबकि पीलीभीत के चिरौंजीलाल वीरेद्र पाल विद्या मंदिर के ऋषभ शुक्ला 92.5 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और बरखेड़ा के आमडार स्थित जे नेहरू हायर सेकेंड्री स्कूल की आलिया नाज 92.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 32993 विद्यार्थीं ने पंजीकरण कराया था जिसमें 1648 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा देने वाले कुल 31345 विद्यार्थियों में से 39192 उत्तीर्ण हुए जोकि 93.13 प्रतिशत है। इस बार जिले की टापटेन सूची में 16 छात्र छात्राएं पहुंची जिसमें क्रमश: छठे स्थान पर दो, आठवें पर चार और नौवें स्थान पर दो परीक्षार्थी रहे। इन 16 विद्यार्थियों में आठ छात्र और छात्राएं हैं। टॉप टेन सूची में पीलीभीत चिलाविपा के चार, पूरनपुर विद्या मंदिर के पांच, आमडार के जे नेहरु स्कूल की एक, बिलसंडा के दो और बीसलपुर के चार छात्रों ने जगह बनाई। परीक्षा परिणाम देखने को स्कूलों व इंटरनेट कैफे पर बच्चों की भीड़ नजर आई और रिजल्ट पाकर उन्होंने जमकर खुशी मनाई। इसको लेकर उनके घरों में भी खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन




डॉक्टर बनना चाहती है जिले की टॉपर

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा नायला अनम ने छह सौ में 558 अंक प्राप्त कर जिला में टॉप किया है। मोहल्ला साहूकारा देहात (लाइनपार) निवासी मुमताज अली और शाहीन बेगम की पुत्री नायला ने कालेज समय के बाद  प्रतिदिन तीन से चार घंटे की पढ़ाई कर यह स्थान हासिल किया। भविष्य में डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाली छात्रा सफलता का श्रेय अपने मम्मी, पापा और गुरुजनों को देती है। नायला अपने तीन भाई बहनोें में बड़ी है। उससे छोटी बहन शाहिला चिल्ड्रन एकेडमी में कक्षा सात की और भाई अनस अली कक्षा छह का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेवी में कैरियर बनाना चाहता है ऋषभ

हाईस्कूल की परीक्षा में 555 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाने वाले ऋषभ शुक्ला चिलाविपा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र हैं। उन्होंने बताया वह अपना भविष्य में नेवी में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। ऋषभ के पिता रामप्रकाश शुक्ला भी इसी कॉलेज में अध्यापक हैं। तीन भाईयों में दूसरे नंबर के ऋषभ को पढ़ाई के अलावा चित्रकला और खेलने का शौक है। बड़े भाई प्रतीक शुक्ला ने इसी कॉलेज से इस बार 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा उर्त्तीणकी जबकि छोटा भाई आयुष भी इसी कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। ऋषभ ने बताया कि उसकी इस सफलता में मां अनीता शुक्ला, पिता रामप्रकाश शुक्ला के अलावा अध्यापक मनोज मिश्रा, चांदगी राम वर्मा उमेश कुमार व संजीव पाराशरी का काफी योगदान है।


समाज सेवा करना चाहती है आलिया

हाईस्कूल परीक्षा में 553 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही आमडार के जे नेहरु हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा आलिया नाज का परिवार उसकी सफलता से गदगद है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी आलिया समाज सेवा करने का जज्बा रखती है। उसकी बड़ी बहन रुखसार बीए फाइनल कर रही है जबकि भाई शाहजहांपुर के जीएस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि पढ़ाई के घर आने पर मां अनीसा बेगम ने उसे कभी घर के कामों में हाथ नहीं लगाने दिया। वह हमेशा मुझे पढ़ने को प्रेरित करती थीं। आज मां बाप की दुआओं का ही परिणाम है। उसने बताया अच्छे अंक हासिल करने के हिसाब से तैयारी की थी लेकिन जिले की सूची में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी। उसने बताया इस सफलता से उसे काफी हौंसला मिला है और इंटरमीडिएट में और मेहनत कर जिले में टॉप करने का प्रयास करूंगी।

पीलीभीत: हाईस्कूल टॉप टेन की सूची
क्रम    छात्र/छात्रा    विद्यालय    प्राप्तांक  प्रतिशत
1. नायला अनम/सविमं पूरनपुर/        558/93   
2. ऋषभ शुक्ला/चिलाविपा पीलीभीत/    555/92.5
3. आलिया नाज/जेनेहासे आमडार/    553/92.17
4. अरुनुश कुमार/चिलाविपा पीलीभीत/    551/91.83
5. प्रिंसी पटेल/सविमं पूरनपुर/        549/91.5
6. अंकिता सैनी/सविमं पूरनपुर/        548/91.33
7. मुस्कान गुप्ता/सविमं पूरनपुर/        548/91.33
8. अंकित गंगवार/केकेएस विमं बीसलपुर/ 546/91
9. जया गंगवार/बालाजी गर्ल्स बीसलपुर/544/90.67
10. ज्योति/बालाजी गर्ल्स बीसलपुर/    544/90.67
11. भूपनेंद्र वर्मा/चिलाविपा पीलीभीत/    544/90.67
12. शुभाकुंर शर्मा/चिलाविपा पीलीभीत/    544/90.67
13. तुषार जायसवाल/सविमंहासे बिलसंडा/544/90.67
14. अंजलि गुप्ता/सविमं पूरनपुर/         543/90.5
15. प्रफुल्ल शर्मा/सविमं हासे बिलसंडा/    543/90.5
16. मौसम सिंह/सविमं इंका बिलसंडा/    542/90.33

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed