फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   High Court bench on strike, lawyer

हाईकोर्ट बेंच को लेकर हड़ताल पर रहे वकील

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
High Court bench on strike, lawyer
रानीगंज मार्ग पर जाम लगाते आक्रोशित वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ से जोड़ने की मांग कर रहे हैं अधिवक्ता
विज्ञापन

जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग को लेकर मुख्यालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिससे अदालती कामकाज भी ठप रहा।

अधिवक्ताओं की जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशनलाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कहा गया कि जिले से इलाहाबाद की दूरी 550 किमी है, जबकि लखनऊ मात्र 250 किमी हैै। इसलिए जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ से जोड़ा जाए। बैठक में कहा गया कि जिले में फैमिली कोर्ट में अर्से से जज की तैनाती नहीं है, इसलिए महिलाओं के भरण पोषण आदि मामलों की सुनवाई ठप है। जिले में मजिस्ट्रेटों की कई अदालतों में न्यायिक अधिकारी नहीं हैं। इनमें शीघ्र ही अधिकारियों की तैनाती की जाए। अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अदालती कामकाज ठप रहे। वादकारी तारीख लेकर लौट गए। बैठक में उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, सचिव महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, बाबूराम शर्मा, वीरेंद्र कुमार सक्सेना, लालमन वर्मा, केके शुक्ला, वृंदावन मौर्य, महेंद्र मिश्रा, कुश कुमार वर्मा, अनिल शर्मा, अरुण मिश्रा, रामप्रकाश वाजपेई, रामचंद्रलाल गंगवार, राम सिंह गंगवार, रामपाल गंगवार, अशोक पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed