फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Here is one place Worship and prayer

यहां एक ही स्थान पर होती  है पूजा और इबादत

Tue, 07 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 07 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Here is one place Worship and prayer
आस्था - फोटो : pilibhit, beureu
तराई का जिला पीलीभीत पूरे प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए एक अलग पहचान रखता है। यहां एक गांव ऐसा भी है, जहां ईश्वर की पूजा और अल्लाह की इबादत एक साथ एक ही स्थान पर होती है। सांप्रदायिकता को लेकर हल्ला करने वालों के लिए पिपरा गांव का यह स्थल एक नई सीख देता है। 
विज्ञापन

हम बात कर रहे है शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर शाहजहांपुर रेलवे लाइन के किनारे बसे पिपरा वाले, पिपरा भगू, गौटिया और गुटैया चार गांवों के बीच खलिहान में बने धार्मिक स्थल की। एक ही चबूतरे पर ब्रहमदेव बाबा का स्थान और हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह शरीफ है, जिसमें गांव के लोग पूजा पाठ किया करते हैं। एक ओर इस मजार पर लोग दुआ मांगते हैं तो बराबर में ब्रहमदेव बाबा की पूजा करते हैं। आस्था की अनूठी तस्वीर  जिले के भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए काफी है। 
विज्ञापन


हर वर्ष होते हैं अखंड पाठ और उर्स
हर साल दोनों समुदायों से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम यहां पर आयोजित किए जाते हैं। हिंदू पक्ष की ओर से मई में अखंड पाठ, तो मुस्लिम पक्ष का भव्य उर्स का आयोजन होता है, जिसमें दोनों धर्मों के लोग मिलजुल कर सहभागिता करते हैं। दरगाह हजरत सैय्यद थान वाले बाबा के नाम पर बनीं  मजार शरीफ पर मन्नतें पूरी होनें पर चादरपोशी की जाती है। विशाल भंडारा ग्रामीण करते है, जिसमें आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में नहीं होता कोई भेदभाव 
गांव की रहने वाली चंद्रावती बताती है कि इस स्थान की कोई भी समिति नही है। जो भी आयोजन होते हैं, मिलकर सार्वजनिक तरीके से करवाए जाते हैं। किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed