फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hemraj's position could rise

बढ़ सकता है हेमराज का रुतबा 

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hemraj's position could rise
बढ़ सकता है हेमराज का रुतबा
समाजवादी पार्टी के विशेष अधिवेशन में अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर स्थानीय स्तर पर समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। माना जा रहा है कि राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का कद बढ़ सकता है। रविवार को वह अधिवेशन में शामिल भी हुए थे। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। इससे पार्टी को नया बल मिलेगा। अब काम करने वाले ही रहेंगे। चापलूसों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। लखनऊ में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद जिले में जहां अखिलेश समर्थकों ने जश्न मनाया, वहीं दूसरे खेमे में मायूसी रही। रविवार को सपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं जानकारों की मानें तो लखनऊ में हुए बदलाव के बाद जिला स्तर पर भी बदलाव दिखेगा। उधर मरौरी ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा ने राज्यमंत्री के गोदावरी स्थित कैंप कार्यालय जमकर आतिशबाजी छुड़ाई और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर छत्रपाल वर्मा, फूलचंद्र मौर्य, हरीश वर्मा, नंदराम वर्मा आदि शामिल रहे। दरअसल जिले में कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद और जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव को मुलायम का करीबी माना जाता है, वहीं राज्यमंत्री हेमराम वर्मा, विधायक पीतमराम, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि को अखिलेश समर्थक। हालांकि रियाज अहमद को लेकर दोनो ही खेमे में मतभेद नहीं हैं। क्योंकि टिकट की दोनो ही सूची में उनका नाम है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed