{"_id":"5d73ffc98ebc3e93ae3f2533","slug":"helth-pilibhit-news-bly375334665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मेडिकल स्टोर की शिकायत फिर मांगा पैसा.. खुद ही फंस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मेडिकल स्टोर की शिकायत फिर मांगा पैसा.. खुद ही फंस गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मेडिकल स्टोर स्वामी की शिकायत करने के बाद उससे उगाही के लिए सेटिंग करना महंगा पड़ गया। मेडिकल स्टोर संचालक को बार-बार कॉल कर रंगदारी मांगने और धमकाने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। सुनगढ़ी पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को कई कॉल रिकॉर्डिंग की क्लिप भी बतौर साक्ष्य सौंपी गई है।
सुनगढ़ी के गांव बरहा निवासी अजय कुमार का गांव में मेडिकल स्टोर है। बीते दिनों बल्लभ नगर निवासी शशांक कुमार ने मेडिकल में मरीज देखने की शिकायत की थी। इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
इधर, मामले को निपटाने के लिए शिक़ायत करने वाला शशांक मेडिकल स्टोर संचालक से बार-बार फ़ोन कर रंगदारी मांगने में जुट गया। इसकी थाना पुलिस से लेकर अफसरों तक शिकायत की गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने कॉल रिकॉर्डिंग और व्हॉट्सएप चेटिंग भी पुलिस को दी है। इसमें शशांक रुपये का दबाव बना रहा है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश पाल सिंह ने बताया कि रिकॉर्डिंग में रुपये मांगने की बात है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिकॉर्डिंग में आरोपी की बात से लगता है कि उसके साथ कोई और भी शामिल है। इस की पड़ताल की जाएगी।