{"_id":"61fc1e81091c9b7f3c2f9e67","slug":"helper-dies-after-truck-overturns-driver-s-father-narrowly-escaped-pilibhit-news-bly474412398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से हेल्पर की मौत, चालक पिता बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से हेल्पर की मौत, चालक पिता बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लकड़ी भरा ट्रक पलटने से गांव कालाबोझ निवासी हेल्पर नवजोत सिंह (24) की मौके पर दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रक चला रहे उसके पिता सुखदेव सिंह बाल-बाल बच गए। नवजोत करीब ढाई साल पहले दो बार हादसा में बाल-बाल बचा था।
घटना बुधवार शाम को मैंगलगंज हाईवे पर बलरामपुर पुलिस चौकी से गांव मुरलीखेड़ा जाने वाले रास्ते पर हुई। गांव कालाबोझ निवासी वेयंत सिंह ने बताया कि निजी ट्रक से पिता सुखदेव सिंह और मझला भाई नवजोत शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र से यूकेलिप्टस की लकड़ी ट्रक में लदवाकर सितारगंज जा रहे थे। ट्रक पिता सुखदेव सिंह चला रहे थे। जबकि नवजोत सिंह हेल्परी करते थे। घटना स्थल के समीप छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। पलटे ट्रक में नवजोत फंस गया। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर नवजोत सिंह को बमुश्किल बाहर निकाला गया। इससे पहले उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजोत सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। नवजोत अपने तीन भाइयों में मझला था। वेयंत सिंह बड़ा और सर्वजोत सबसे छोटा है। दो बहनें वेयंत सिंह से बड़ी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।