फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy rains bring relief... power cuts and waterlogging become a problem

Pilibhit News: झमाझम बारिश से राहत... बिजली कटौती और जलभराव बना आफत

Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains bring relief... power cuts and waterlogging become a problem
शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद - फोटो : संवाद
पीलीभीत। जिले में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बारिश और तेज हवा की वजह से कई घंटे गुल रही बिजली और जलभराव आफत बन गया। शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बन गईं। आवागमन बाधित हुआ। पूरनपुर क्षेत्र में टिनशेड गिरने से दो लड़कियां घायल हो गईं। नेपाल बॉर्डर से सटे बूंदीभूड़ गांव में बिजली गिरने से किराने की दुकान में नुकसान हुआ। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में बुधवार रात गिरे ओले और बारिश से गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शहर में फिर से अंधेरा छा गया। वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते दिखे। मौसम का मिजाज देख पार्क और खेल मैदानों में लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे और युवा क्रिकेट और अन्य खेल में मस्त हो गए। तभी सुबह करीब 7: 40 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक पानी गिरा। बारिश ने पालिका के नाला निर्माण, नालियों की सफाई और विकास के अन्य दावों की पोल खोल दी। शहर में सुनगढ़ी थाने से छतरी चौराहे जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। एक फिट से अधिक पानी भर गया। पुरानी तहसील के पास, जेपी मार्ग, अग्रवाल सभा भवन के पास, चूड़ी वाली गली, आर्य समाज गली, मोहल्ला तखान, अशोक काॅलोनी के मुख्य रास्ते आदि पर जलभराव हुआ। सड़क और गलियों में पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टिनशेड गिरने से दो बहनें घायल

पूरनपुर। बारिश और तेज हवा की वजह से नगर के मोहल्ला ढका में टिनशेड टूटकर गिर जाने से नीचे बैठी नाजरीन और उसकी बहन चांदनी घायल हो गई। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। घायल नाजरीन और चांदनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


किराने की दुकान पर गिरी बिजली, सामान जला
कलीनगर। बूंदीभूड़ गांव निवासी रामप्रसाद की किराने की दुकान पर बुधवार रात बिजली गिरने से सामान जल गया। गनीमत रही कि उस समय दुकान बंद थी। बिजली गिरने के बाद ग्रामीणों की मदद से दुकान में रखे सामान को बचाया गया। दुकानदार हजारों रुपये के नुकसान की बात कह रहा है। बिजली गिरने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। संवाद



मुसीबत बनी खोदकर छोड़ी गई सड़कें
घुंघचाई। बारिश से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। जल जीवन मिशन की पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ी गईं सड़कें मुसीबत बन गईं। दिलावरपुर में साधन सहकारी समिति के पास जलभराव हो जाने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पडा। अन्य गांवों में भी लोगों को आवागमन में असुविधा हुई। संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद

शहर के स्टेशन मार्ग पर भरा बारिश का पानी।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed