{"_id":"628be938b2f9b875806666e1","slug":"heavy-rain-with-strong-storm-today-it-may-rain-again-pilibhit-news-bly4858042199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के साथ जमकर बरसे बादल,आज फिर हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी के साथ जमकर बरसे बादल,आज फिर हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सोमवार को तेज आंधी के बाद करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। महज दो घंटे में ही जिले में करीब 40 मिलीमीटर बारिश हो गई। बारिश के बाद मौसम भी काफी सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार तक बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।
पिछला सप्ताह भीषण गर्मी भरा रहा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे थे। पारा भी 41 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई थी कि सोमवार से मौसम करवट ले सकता है। वैसा हुआ भी। सोमवार सुबह से ही बादलों का आना शुरू हो गया। करीब नौ बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं। करीब साढ़े नौ पहले तो तेज आंधी शुरू हुई और बाद में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दो घंटे तक तेज बारिश हुई। करीब बारह बजे बारिश हल्की हुई लेकिन बूंदाबांदी एक बजे तक होती रही। करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली। उच्चतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। रविवार को तापमान अधिकतम 35 और न्यूनतम 24 दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार को अच्छी बारिश हुई है। कुछ घंटे में ही 40 एमएम से ज्यादा बारिश हो गई। उन्होंने संभावना जताई कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। उसके बाद दो चार दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार के बाद मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।