{"_id":"6215314133412d380068c6e2","slug":"hearing-on-bail-of-assistant-professor-lodged-on-charges-of-rape-on-25-pilibhit-news-bly4762972102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में बंद असिस्टेंट प्रोफेसर की जमानत पर सुनवाई 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में बंद असिस्टेंट प्रोफेसर की जमानत पर सुनवाई 25 को
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कामरान आलम खान की जमानत अर्जी पर जिला जज की कोर्ट में आज सुनवाई टल गई। अब 25 फरवरी को सुनवाई होगी। वह छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में बंद हैं।
एक छात्रा ने डॉक्टर कामरान आलम खान के खिलाफ 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉक्टर कामरान आलम को 26 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी थी।
इस बीच पुलिस ने आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल कर दिया है। आरोपी प्रोफेसर की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत में जमानत पर रिहा करने के लिए अर्जी दाखिल की गई। न्यायालय ने इस अर्जी पर सोमवार को बहस होनी थी लेकिन अभियोजन पक्ष द्वारा मामले में अगली तारीख ले ली गई।