{"_id":"63583d9da1ba9c1514478bb7","slug":"health-pilibhit-news-bly501865914","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवा पकड़िया में 20 दिन में बुखार से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगवा पकड़िया में 20 दिन में बुखार से तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि नौगवा पकड़िया में दलदल में सिर्फ 40-45 गहराई में लगे नलों से दूषित पानी आ रहा है। इसी को पीने के कारण यहां के लोग बीमार हो रहे हैं। कई लोगों को टाइफाइड भी हो गया है। यहां बता दें इस इलाके में 20 दिन में तीन लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
शहर से सटी नगर पंचायत नौगवा पकड़िया देवहा नदी के किनारे बसी है। पिछले दिनों बारिश के बाद यहां स्थिति और बिगड़ गई। इस समय हर तीसरे घर में बुखार का मरीज है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ ने गंभीरता दिखाई। मलेरिया विभाग की टीम को इलाके में भेजा। रविवार को सारा दिन टीम इलाके में रही। शिविर में बुखार की शिकायत वाले 39 लोगों की जांच की गई। जिसमें कई लोगों में टाइफाइड पॉजिटिव मिला। इसके बाद टीम ने टाइफाइड के कारण को लेकर जांच की। कई घरों का पानी चेक किया। जानकारी जुटाने पर पता लगा कि नौगवा में घरों में लगे अधिकांश नल सिर्फ 40 से 45 फुट पर लगे हैं। दलदला इलाका होने के साथ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कम गहराई होने से नलों का पानी दूषित हो रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि रात में रखे पानी का रंग सुबह को पीला हो जाता है। टीम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी है। जो डीएम को भी भेजी जाएगी।
--
ओवरहेड टैंक बना दिखावा
नौगवा पकड़िया के लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर ओवरहेड टैंक बनाया गया। पानी की सप्लाई के लिए घरों में पाइप लाइन भी डाली गई, लेकिन कतरा भर पानी भी मुहैया नहीं कराया जा सका। इससे लोगों मजबूरी में कम गहराई के पानी का ही सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
000
नौगवा पकड़िया में टीम को भेजा गया। कुछ लोगों में टाइफाइड के लक्षण मिले थे। नलों का पानी दूषित होने की जानकारी मिली है। मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ