फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए घर-घर जाएंगी टीमें, दवाई खिलाएंगी

Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत/अमरिया। फाइलेरिया से बचाव के लिए 22 नवंबर से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवाई खिलाएंगे। इसके लिए अमरिया और ललौरीखेड़ा में कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अमरिया में क्षेत्रीय फाइलेरिया उन्मूलन के नोडल अधिकारी डॉ. उदित मोहन ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। जिसे हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। यह असाध्य रोग मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। अगर यह मच्छर किसी फाइलेरिया ग्रसित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के रोगाणु उस व्यक्ति के खून में प्रवेश कर जाता हैं। खून में रोगाणु के प्रवेश करने के बाद तुरंत इसका लक्षण दिखाई नहीं पड़ता है। इसके लक्षण उभरने में पांच से पंद्रह वर्षों का समय लग जाता है। उन्होंने बताया जनपद में 3815 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसकी शुरूआत हो गई है। एडीएमओ राजीव मौर्य ने बताया कि 22 नवंबर से 07 दिसंबर 2021 तक टीमें घर-घर जाएंगी। एक सुपरवाइजर की देखरेख में छह टीमें कार्य करेंगी। एक टीम को 250 घर विजिट करने होंगे। उन्होंने बताया पात्र लाभार्थी गर्भवती महिला, गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति एवं 2 साल से कम आयु के बच्चों के अलावा सभी लोगों को इस दवा का सेवन करना है। इससे समुदाय के सभी लोग फाइलेरिया से आजीवन बचे रहेंगे। प्रशिक्षण में जिला मलेरिया निरीक्षक राज कुमार, बीपीएम सुरजीत कुमार, जिला समन्वयक पीसीआई मोहम्मद रिजवान, मॉनिटर डब्ल्यूएचओ सुमेर लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कब-कब होगा प्रशिक्षण
एडीएमओ राजीव मौर्य ने बताया प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवंबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक चलेगा। सीएचसी बीसलपुर व बिलसंडा में 12 नवंबर, सीएचसी न्यूरिया व नगर क्षेत्र 15 नवंबर, सीएचसी बरखेड़ा व माधौटांडा में 16 नवंबर, सीएचसी पूरनपुर व कुरैया 18 नवंबर, भरतपुर व हजारा में 19 नवंबर को प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखें सावधानियां
- दवा खाली पेट नहीं खानी है
- गोलियों की अनुशंसित संख्या को आयु वर्ग के अनुसार दिया जाना है
- डीईसी को पानी के साथ निगल लिया जाना चाहिए और अल्बेंडाजोल को चबाकर खाया जाना चाहिए
कोट--
दवा पूर्णत: सुरक्षित है। किसी व्यक्ति को दवा खाने में कोई लापरवाही नहीं करनी है। फाइलेरिया जानलेवा नहीं है लेकिन प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवार पर इस बीमारी से आर्थिक बोझ पड़ जाता है।
- लोकेश कुमार गंगवार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed