फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   father shot and killed daughter influence of alcohol following argument In Rampura Naugawan in pilibhit

पिता बना बेटी का कातिल: कहासुनी के बाद सिर में मारी गोली, 20 वर्षीय अंशिका की मौके पर मौत; वारदात के बाद फरार

Fri, 21 Aug 2026 08:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 21 Aug 2026 08:24 PM IST
सार

पीलीभीत में शराब के नशे में पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी अंशिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बीसलपुर के रामपुरा नौगवां में कहासुनी के बाद पिता ने बेटी के सिर में गोली मारी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
father shot and killed daughter influence of alcohol following argument In Rampura Naugawan in pilibhit
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा नौगवां में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। शराब के नशे में घर पहुंचे पिता ने कहासुनी के दौरान अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अजय पाल गंगवार शुक्रवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर पर उसकी बेटी अंशिका गंगवार (20) मौजूद थी। इसी दौरान पिता-पुत्री के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अजय पाल ने बेटी के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अंशिका लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज से घर में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि वारदात के पीछे पिता-पुत्री के बीच हुए विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed