रात में बहू की करतूत से उड़े होश: तीन महीने पहले हुई शादी, नवविवाहिता की हरकत से पति समेत तीन की बिगड़ी हालत
चन्दूइया में विवाहिता रोशनी पर पति, सास और ससुर को नशीला पदार्थ खिलाकर बीमार करने का आरोप लगा, वे अस्पताल में भर्ती। ग्रामीणों ने रोशनी को पकड़ पुलिस को सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दूइया में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता पर पति, सास और ससुर को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगा है। खाना खाने के कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर से भागने की कोशिश कर रही महिला को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बीमार तीनों लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चन्दूइया निवासी प्रवीण मंडल ने करीब तीन महीने पहले दिल्ली निवासी रोशनी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह रोशनी को अपने घर ले आया था। प्रवीण के पिता मोहन मंडल और मां नमिता मंडल का आरोप है कि शादी के बाद से ही रोशनी घर में विवाद करती थी और वह घर से भागना चाहती थी।
परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे रोशनी ने खाना बनाया। आरोप है कि उसने सब्जी में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद प्रवीण, उसकी मां नमिता और पिता मोहन मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तीनों की हालत बिगड़ने पर घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान रोशनी घर से निकलकर भागने की कोशिश कर रही थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों बीमार लोगों को सीएचसी पूरनपुर पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ विधि भूषण मौर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।