{"_id":"6188117de3b22f0a23726929","slug":"health-pilibhit-news-bly465376469","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर में फैला बुखार, 50 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर में फैला बुखार, 50 से अधिक बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते गांव मीरपुर वाहनपुर में पिछले एक पखवाड़े से बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में अब तक 50 से अधिक लोग आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह बेखबर है।
गांव मीरपुर वाहनपुर के प्रधान मोहम्मद मियां ने बताया कि उनके गांव में करीब एक पखवाड़ा पूर्व बुखार शुरू हुआ था। उन्होंने उसी समय फोन से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी थी लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस गांव की ओर रुख तक नहीं किया है, जिससे गांव में बुखार का रूप विकराल होता चला गया। शुरूआत में बुखार पीड़ितों ने गांव के झोलाछाप से इलाज कराया। कुछ लोग तो ठीक हो गए लेकिन जो नहीं ठीक हुए, वे बरेली के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने शनिवार को बरेली के तीन प्राइवेट अस्पतालों में जाकर वहां भर्ती ग्रामीणों का हाल जाना और अस्पतालों के डॉक्टरों से इन मरीजों का ध्यान रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर से पूरी तरह बेखबर हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में उनके प्रति जबरदस्त रोष है।
ये लोग हैं बुखार की चपेट में
जाकिर, रमजान अली, अफसर, रजा हुसैन, जैनुल, नाजिया, अमन, फरमान, अल्ताफ, मुन्ना, मुस्तकीम, नन्हू, बरीसा, मुन्ने टेलर, मुन्ने बजाज, अकील, फिजा, बासिद, जाबिर, निजामुद्दीन, सरताज, रेहाना, नसीम, साबिर, कादिर, सलीम, अमजद, फैज, नाजिमा, अनीस, आसिफ, आकिल, शरीफ, अशरफ, जमील, वहीद, शमद, उनकी पत्नी रबीना, गुलफाम, शामदार, आसिया, सलीम, वसीम, उनकी पत्नी शबीना, कामिल, नन्हें और रिजवान, समेत करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
मीरपुर वाहनपुर में बुखार फैलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हो गई है। सोमवार को वह गांव में टीम भेजकर बीमारों का उपचार कराएंगे। - डॉ. लेखराज गंगवार, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी बीसलपुर।