{"_id":"617ae3cfa4581d4678221033","slug":"health-pilibhit-news-bly464453857","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 10 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 10 मरीज और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डेंगू जिले में पांव पसारता जा रहा है। बुधवार रात 40 लोगों की लखनऊ से डेंगू की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 10 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी की स्थित सामान्य है। अब तक जिले में 99 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
जिला सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि हर बुखार डेंगू नहीं होता है। जांच के दौरान जिसमें एनएस वन मिलने वालों का सैंपल पुष्टि के लिए लखनऊ भेजा जाता है। बताया के एनएस वन पॉजिटिव के 40 लोगों की जांच बुधवार रात आई। इनमें दस लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि अन्य 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को 18 लोगों की जांच की गई। इनमें चार लोग एनएस वन पॉजिटिव मिलने पर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जिले में अब तक 99 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। सभी की स्थित सामान्य है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।