{"_id":"614639208ebc3e8667576071","slug":"health-pilibhit-news-bly4600793124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह डेंगू मुक्त हुआ जिला, दोपहर में मिले 10 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह डेंगू मुक्त हुआ जिला, दोपहर में मिले 10 संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला डेंगू मुक्त होने के चंद घंटे बाद ही 10 और नए आशंकित डेंगू मरीज मिले हैं। मरीज मिलने के बाद टीम ने सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लखनऊ भेज दिया है। इसके अलावा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया।
शनिवार को जिले में मलेरिया विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया को रोकने और जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अमरिया के परेवा वैश्य, बरखेड़ा के बर्रामऊ बिलसंडा के मानपुर, बीसलपुर के एसडीएम कॉलोनी, न्यूरिया में मोहल्ला ठाकुरद्घारा, ललौरीखेड़ा के पकड़िया नौगंवा, पूरनपुर नगर क्षेत्र और शहर के मोहल्ला फीलखाना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां मोहल्ला फीलखाना की रहने वाली 45 वर्षीय महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए। इसके अलावा न्यूरिया में मानपुर बिलहिया फार्म निवासी आठ साल की मासूम आशंकित डेंगू पाई गई। एनएस-1 पॉजिटिव आने पर टीम ने उनका सैंपल लेकर एलाइजा के लिए लखनऊ भेजा है। इधर, शहर की प्राइवेट लैब से कुल सात और जिला अस्पताल से एक युवक का सैंपल मिला। मलेरिया विभाग के सहायक अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि दो आशंकित डेंगू मरीज कैंप में मिले थे। इसके अलावा अन्य जगहों से प्राप्त हुए आठ और सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। 326 मकानों में सर्वे कराकर लार्वा की तलाश की गई। जहां चार मकानों में लार्वा मिला। जहां पर अभियान चलवाकर दवा का छिड़काव कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने चयनित किए 11 संवेदनशील मोहल्ले
डेंगू और मलेरिया के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के बल्लभ नगर कॉलोनी, थान सिंह, देशनगर, डालचंद, गोपाल सिंह, मलिक अहमद, गोदावरी स्टेट, आफीसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन, बेनी चौधरी और छोटा खुदागंज को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। यहां साफ-सफाई करने के लिए नगर पालिका को ईओ को इसकी सूची भेजी गई है।