फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

बीसलपुर और बरखेड़ा में दो बच्चों की बुखार से मौत

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला अस्तपाल में उमड़ी मरीजों की भीड़ - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर/ बरखेड़ा। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीसलपुर और बरखेड़ा के एक गांव में दो मासूम की मौत हो गई। परिवार वालों ने बच्चों को अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मौत पर कुछ भी नहीं बता रही है।
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री नित्या 15 दिन पहले कस्बा बरखेड़ा में नाना रामपाल के घर गई हुई थी। तभी उसे वहां बुखार आ गया। इस पर परिवार वालों ने उसे बरखेड़ा में निजी अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार रात बच्ची की नानी के घर पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार वाले बच्ची के शव को बीसलपुर ले आए। परिवार वालों ने बिना स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को मोहल्ले में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

तीन सितंबर से शिवम को था बुखार
बरखेड़ा के खजुरिया पचपेड़ा निवासी महेंद्रपाल ने बताया कि वह गांव में ही रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है। उनके चार साल शिवम को अचानक तीन सितंबर बुखार आ गया था। इस पर परिवार वाले कस्बे में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आराम न मिलने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी तबीयत में आराम नहीं मिल सका। छह सितंबर को डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां उसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता के मुताबिक उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस बात से अनजान है उनका कहना है कि अस्पताल से डेथ रिपोर्ट मांगाई गई है। इसके बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दिखाई गई है। सूचना मिलने पर परिवार वालों के सैंपल कराए गए थे। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed