फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

अमरिया के मृतक बालक समेत सात लोगों में डेंगू की हुई पुष्टि

Sat, 11 Sep 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने के बाद सात लोगों में डेंगू और 23 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनमें एक मासूम की मौत के बाद उसकी एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पूरनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलेरिया विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। गांव में जाकर लोगों के सैंपल लेकर परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

मौसम के परिवर्तन के बाद वायरल फीवर के बीच डेंगू और मलेरिया ने भी अपनी दस्तक दे दी। जिले में न्यूरिया थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में दो साल के बालक की छह सितंबर को एनएस-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसका सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजा गया। तो उसमें वह डेंगू पॉजिटिव निकला। इसके बाद दूसरा केस सात सितंबर को न्यूरिया के ही सैदपुर गांव में मिला था। जिसमें बुखार आने से सात साल की आरोही की मौत हो गई थी। टीम ने यहां से भी सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। इसमें मृतक बच्ची पॉजिटिव नहीं निकली थी। लेकिन गांव के रहने वाले चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद तीसरा केस नौ सितंबर को अमरिया के रानी कॉलोनी में मिला था। जहां सदानंद मंडल के तीन साल के बेटे मयंक की मौत हो गई। मलेरिया की टीम ने छानबीन करते हुए यहां से सैंपल लेकर परीक्षण को लखनऊ भेज थे। जिसमें मृतक बालक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा शुक्रवार को शेरपुर कला निवासी 25 वर्षीय युवक की एसएन-1 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मलेरिया विभाग की ओर से 10 सैंपल जांच को भेज गए थे। जिनमें छह पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

कुछ इस तरह रहा था डेंगू और मलेरिया का आकंड़ा
वर्ष - मलेरिया - डेंगू
2015- 00 - 00
2016- 00 - 05
2017- 13 - 00
2018- 588 - 08
2019- 658 - 81
2020- 38 - 04
2021- 23 - 07
डेंगू और मलेरिया की शुरुआत होने के बाद सितंबर माह में ही डेंगू के छह केस मिले हैं। जिनमें दो की मौत हो गई है। बाकी का इलाज चल रहा है। पूरनपुर के शेरपुर कला केस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पता कराया जा रहा है। इसके अलावा मलेरिया के 23 केस मिले हैं। पड़ताल चल रही है। लोगों से अपील है कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। और खाली जगह में पानी एकत्र न होने दें। - राजीव मौर्या, जिला मलेरिया सहायक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed