फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

टीका लगवाने के लिए महिलाओं में धक्का मुक्की और मारपीट

Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Health
पूरनपुर। सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बुधवार को भी खूब भीड़ हुई। इस दौरान महिलाओं की भीड़ में धक्का मुक्की के साथ कई बार मारपीट हुई। भीड़ को लेकर कई लोगों को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ा। सीएचसी में भीड़ को नियंत्रित न करने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी के दो स्थानों सहित पांच स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी के पहली मंजिल पर पर पुरुषों और ग्राउंड फ्लोर पर महिलाओं को टीका लगाए गए। दोनों काउंटरों पर भारी भीड़ लगी। महिलाओं की भारी भीड़ के चलते बुधवार को कई बार धक्का, मुक्की के साथ आपस में कई बार मारपीट हुई। इससे टीका लगवाने आए लोगों में अफरातफरी मची रही। कक्ष का गेट खुलने पर अचानक भीड़ के घुसने पर भीड़ को बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि कक्ष से भीड़ को बाहर निकालने को टीकाकरण में लगी टीम ने अभद्रता की। भीड़ के चलते कई महिलाएं और पुरुष टीका लगवाए बगैर ही लौट गए।
विज्ञापन

24 स्थानों पर हुआ टीकाकरण, 7834 को लगा टीका
पीलीभीत। कोविड टीकाकरण के साथ आरआई का कैंप होने के साथ बुधवार को टीकाकरण केंद्र की संख्या कम कर दी गई। बुधवार को सिर्फ 24 स्थानों पर टीकाकरण कराया गया। जहां सुबह से टीका लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। पूरे दिन 7834 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को शहर के गांधी स्टेडियम, दो बर्न यूनिट और जिला महिला अस्पताल में एक-एक केंद्र बनाया गया। जहां 1283 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा अमरिया, ललौरीखेड़ा और न्यूरिया में दो-दो, बरखेड़ा में चार, बीसलपुर और बिलसंडा में तीन-तीन और पूरनपुर में चार स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। हालांकि टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम होने की वजह से कई जगह से लोगों को वापस लौटना पड़ा। सीएचसी पीएचसी स्तर पर 6551 लोगों ने ही टीका लगवाया। संवाद

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए काफी भीड़ सीएचसी पहुंचती है। आम मरीजों को अस्पताल में घुसने और निकलने को मशक्कत करनी पड़ती है। दबंग महिला, पुरुष धक्का, मुक्की के साथ मारपीट पर उतारू होकर व्यवधान डालने का प्रयास करते हैं। पुलिस को अवगत कराने के बाद भी पुलिस सीएचसी नहीं पहुंचती। समस्या को लेकर डीएम को पत्र लिखा है, ताकि पर्याप्त पुलिस तैनात होने से शांतिपूर्वक टीकाकरण कराया जा सके।
- डॉ. प्रेमसिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed