{"_id":"6126969f8ebc3e74e77fbfc5","slug":"health-pilibhit-news-bly457482211","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को पहले वैक्सीन लगाने के आरोप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को पहले वैक्सीन लगाने के आरोप पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने आई महिलाओं को बरामदे में जमीन पर ही बैठा दिया गया। महिलाओं ने घंटों जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया, मगर आरोप है कि इसी बीच चहेतों को पहले वैक्सीन लगवा दी गई। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
सीएचसी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वैक्सीन लगवाने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कभी लंबी लाइनें, कभी कक्ष का गेट बंद होने पर लोगों को भारी असुविधा होती है। बुधवार को भी सीएचसी में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी। भीड़ के चलते महिला होमगार्डों को लगाया गया। होमगार्डों और वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारियों ने गर्मी के चलते अपनी सुविधा के लिए महिलाओं को कक्ष के बाहर गेट पर जमीन पर ही बैठा दिया। जमीन पर बैठाए जाने से महिलाओं में रोष व्याप्त हो गया। कुछ महिलाएं तो असुविधा के चलते बगैर वैक्सीन लगवाए ही सीएचसी से चली गईं। घंटों अपनी बारी का महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। तीन-चार बार महिलाओं ने चहेतों को पहले वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला होमगार्डों ने बमुश्किल हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि जमीन पर किसी को नहीं बैठाया गया। खुद महिलाएं जमीन पर बैठ गईं होगी। बुधवार को विभाग के काम से बाहर था। हंगामा की सूचना जरूर मिली है।