{"_id":"60ff04448ebc3e57f37f7e02","slug":"health-pilibhit-news-bly454422038","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में ताला डालकर धरने में शामिल होने लखनऊ पहुंचे लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में ताला डालकर धरने में शामिल होने लखनऊ पहुंचे लिपिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्थानांतरण के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कार्यालय में ताला डालकर लिपिक संवर्ग के लोग लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य भवन का घेराव किया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में कामकाज ठप रहा।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राजा गणपति के द्वारा शासन की नीति से अलग हटकर लिपिक संवर्ग के तबादले हजारों किलोमीटर दूर कर दिए। जिसका विरोध करते हुए यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हंगामा चल रहा है। लिपिक संवर्ग कई दिनों से सीएमओ कार्यालय में धरना दे रहे थे। सोमवार को स्थानांतरण सूची निरस्त करने तथा निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यालय का घेराव किया। इसके लिए संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व सीएमओ कार्यालय में कार्यरत लिपिक संवर्ग से जुड़े लोग कार्यालयों में ताला डालकर धरने और घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। कार्यालय में ताला और कर्मचारी न होने के कारण मेडिकल और अन्य कामों से सीएमओ कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। इधर, शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने तबादला हुए सभी लिपिकों को रिलीव करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि देर शाम तक कोई भी रिलीव नहीं हो सका था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि लिपिक हड़ताल पर चल रहे है। इसलिए रोजमर्रा के काम के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ को लगाकर काम सुचारु रखा गया है।