{"_id":"60edd9b38ebc3ebf5935132a","slug":"health-pilibhit-news-bly4530266167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों इंतजार के बाद भी वैक्सीन न लगने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों इंतजार के बाद भी वैक्सीन न लगने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। घंटों इंतजार के बाद वैक्सीन समाप्त होने पर चंदिया हजारा में कई लोग टीका लगवाने से रह गए। टीका नहीं लगने से लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शीघ्र वैक्सीनेशन कराने की मांग की।
मंगलवार को सीएचसी सहित क्षेत्र के 17 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। चंदिया हजारा में टीम सुबह 10 बजे पहुंचने की जानकारी लोगों को दी गई। इस पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में जमा हुए। टीकाकरण को टीम निर्धारित समय पर न पहुंचने पर भीषण गर्मी में लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। टीम पहुंचने पर पहले टीकाकरण करवाने की लोगों मेें होड़ रही। मात्र कुछ लोगों का टीकाकरण होने के बाद वैक्सीन समाप्त होने की जानकारी लोगों को दी गई। इस पर घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एकत्र लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना की तीसरी लहर आने की जानकारी देकर लोगों को सतर्कता के निर्देश दिए जा रहे है। मगर क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। तीसरी लहर आने की संभावना और वैक्सीनेशन न होने पर लोग दहशत में है। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने की मांग की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि वैक्सीन जिला मुख्यालय से सीधे भेजी जाती है। टीकाकरण लगातार चल रहा है। शीघ्र ही चंदिया हजारा में फिर कैंप कराकर लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी।