फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

चार सीएचसी में बच्चों के लिए बनेगा पीकू वार्ड

Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों के लिए दस-दस बेड का पीकू वार्ड (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी लहर आने पर कोरोना ने जमकर कहर बरपाया। हालांकि अब संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। मगर विशेषज्ञ कोरोना की तीसर लहर आने का अंदेशा जता रहे है, जो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत एल-2 कोविड अस्पताल और जिला महिला चिकित्सालय में पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं। उधर, सीएमओ ने पूरनपुर, न्यूरिया, जहानाबाद और बिलसंडा सीएचसी में पीकू वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। हर पीकू वार्ड में दस बेड होंगे। हर सीएमची के पीकू वार्ड में एक-एक वेंटीलेटर और बाकी नौ बेड ऑक्सीजन सपोर्ट वाले होंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद पीकू वार्ड बनाने का काम तेज कर दिया गया है। वार्ड बनाने के साथ सीएचसी में तैनात चिकित्सकों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed