फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

सीएमओ ने मांगा नोडल अधिकारी से जवाब

Sun, 23 May 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। एल-2 कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर क्रियाशील न होने के मामले में शासन ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन को सस्पेंड कर दिया था। अब सीएमओ ने वेंटीलेटर इस्तेमाल न करने को लेकर एल टू कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने पिछले साल जुलाई में जिला अस्पताल को 16 वेंटीलेटर दिए थे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने वेंटीलेटर एल-2 कोविड अस्पताल को दे दिए थे। मगर इन वेंटीलेटर का इस्तेमाल नहीं किया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर दो दिन जिले के नोडल अधिकारी व सचिव उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्हें कई कमियां मिली थीं, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। उनकी रिपोर्ट पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस को निलंबित कर दिया गया था। एल-2 कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी पर भी लापरवाही का आरोप है। इस मामले में कई अन्य अफसरों को अपनी गर्दन फंसती नजर आ रही है। अब कई अफसर खुद बचाव करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने एल-2 के नोडल अधिकारी से लिखित जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि वेंटीलेटर क्रियाशील क्यों नहीं रहे? उधर, एल-2 कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने अपना जवाब भेज भी दिया है। वहीं, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने अपना पक्ष रखते हुए कोविड अस्पताल की जिम्मेदारी सीएमओ पर ठहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वेंटीलेटर इंस्टॉल थे। छह को आईसीयू में लगा दिया था। वेंटीलेटर लायक कोई मरीज उस वक्त तक नहंी पहुंचा। नोडल अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई थी। कार्रवाई को लेकर कोई लिखित आदेश अभी नहीं मिला है। सीएमओ को अपना जवाब भी भेज दिया है। - डॉ. राजेश कुमार, एल-2 कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी
एमसीएच विंग की बिल्डिंग को कोविड अस्पताल बनाने के दौरान सीएमओ को हैंडओवर कर दिया गया था। इसके बाद से वहां कोविड मरीजों के इलाज से संबंधित सभी जिम्मेदारियां सीएमओ की हैं। यह उन्हीं के अधीन है। - डॉ. अनीता चौरसिया, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

वेंटीलेटर के क्रियाशील न होने को लेकर एल-2 कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed