फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

मेडिकल स्टोर पर छापा, तीन को नोटिस

Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Health
पूरनपुर। औषधि निरीक्षकों की मंडलीय टीम ने पूरनपुर के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर चार आक्सीटोसिन वायल बरामद की। दो अन्य मेडिकल स्टोरों पर नारकोटिक्स की दवाइयां मिलीं। नारकोटिक्स दवाइयों के बिल न दिखाने पर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। तीनों मेडिकल मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। कब्जे में लिए गए आक्सीटोसिन वायल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि बरेली संजय कुमार के नेतृत्व में गठित मंडलीय टीम ने पूरनपुर के कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इसका पता लगने पर अधिकांश मेडिकल मालिक अपनी दुकान बंद करके खिसक गए। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि नगर के आशीष मेडिकल, आदर्श औषधि भंडार, हनुमान मेडिकल पर छापा मारा गया। आदर्श औषधि भंडार पर ऑक्सीटोसिन की चार वायल मिलीं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। इसके अलावा कई मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्सकी दवाइयां मिली। इन दवाइयों के बिल न दिखा पाने पर उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। आशीष मेडिकल और हनुमान मेडिकल में भी नारकोटिक्स की दवाइयां मिली हैं। इन दोनों मेडिकल मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम में उनके अलावा बदायूं के डीआई नवनीत कुमार, बरेली के विवेक कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन

किराना दुकान में चेकिंग पर एफएसडीए टीम का विरोध
पूरनपुर। औषधि निरीक्षकों के साथ एक किराना दुकान पर पहुंची एफएसडीए टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा।
रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित एक किराना की दुकान पर टीम के पहुंचते ही व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता हंसराज गुलाटी व्यापारियों संग पहुंच गए और टीम का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आक्सीटोसिन की तलाश में टीम बरेली से 100 किलोमीटर की दूरी तय करके पूरनपुर आई है। आक्सीटोसिन पकड़ने हैं तो टीम बरेली में ही छापा मारे। किराना व्यापारी आक्सीटोसिन की बिक्री नहीं कर रहे हैं। विरोध होने पर टीम बिना जांच किए लौट गई। इसके बाद अन्य दुकानों पर छापा मारा गया। अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि रामलीला मेला मैदान के समीप इरफान जावेद ट्रेडर्स की दुकान से नमकीन का नमूना लिया गया। गांव घुंघचाई बौठा निवासी मंजीत सिंह से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। मोहल्ला चौक में साजिद, शेरपुर रोड पर मनोज की दुकान का निरीक्षण किया गया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। परिणाम आने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed