फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

छूटे हुए 1859 स्वास्थ्य कर्मियों में सिर्फ 504 ने ही कराया टीकाकरण

Tue, 16 Feb 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए शासन का अधिक जोर है, मगर जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों के मन में संकोच नजर आ रहा है। छूटे हुए 1859 कर्मियों का टीकाकरण का आयोजन किया गया था, मगर 504 कर्मचारियों ने ही बूथ पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। 1355 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में उपस्थित ही नहीं हुए। टीकाकरण में तीन कर्मचारी गायब रहे। नतीजतन सिर्फ 36 फीसदी टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में वैक्सीन के टीके से वंचित रह गए 1859 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने के लिए सोमवार को 18 बूथों पर टीकाकरण का आयोजन कराया गया। जिला अस्पताल के ट्रॉमा विंग, बर्न यूनिट, जिला महिला अस्पताल, एसएस अस्पताल में एक-एक बूथ और आयुर्वेदिक कॉलेज में दो बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों की संख्या कम रही। हालांकि अफसर टीकाकरण के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रहे थे, मगर इसके बाद भी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में संकोच की स्थिति दिखाई दे रही थी। अमरिया में तीन, बरखेड़ा, बीसलपुर, न्यूरिया और पूरनपुर में दो-दो बूथ बनाए गए थे। बिलसंडा और जहानाबाद में एक-एक बूथ रहा। सभी जगह लगभग स्थिति सामान्य रही। टीकाकरण के दौरान किसी भी कर्मचारी की तबीयत खराब नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरी डोज में तीन कर्मचारियों ने नहीं लगवाया टीका
16 जनवरी को टीके की पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 28 दिन बाद सोमवार को दूसरी डोज लगाई जानी थी। इसके लिए शहर के शारदा अस्पताल, बरखेड़ा सीएचसी और पूरनपुर सीएचसी पर बूथ बनाया गया था। जहां 265 कर्मचारियों को दूसरी डोज लगनी थी। सबसे पहले सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एसीएमओ डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी, कंप्यूटर ऑपरेटर शलभ सक्सेना, सुशील कुमार, अर्बन पीएचसी के प्रभारी डॉ. आर के सिंह ने टीका लगवाया। वहीं दोपहर बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी शहर में बने बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाया और व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर शहर में 83 में 82, बरखेड़ा में 89 में 88 और पूरनपुर में 92 में 91 कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई। बाकी तीन कर्मचारी दूसरी डोज लगवाने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट हुए स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण करने का मौका दिया गया था। मगर सिर्फ 504 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहीं दूसरी डोज में किन्हीं कारणों से तीन कर्मचारियों का भी टीकाकरण नहीं हो सका है। अब गाइडलाइन मिलने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed