{"_id":"5d93a67a8ebc3e93ca6f87e9","slug":"health-pilibhit-news-bly3784998136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ से बोले डीएम- आखिर सीएचसी में यह हो क्या रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ से बोले डीएम- आखिर सीएचसी में यह हो क्या रहा है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद कोतवाली और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी से डॉक्टर के गायब थे, प्राइवेट कर्मचारियों को दवाई बांटते और भीषण गंदगी देख डीएम का पारा चढ़ गया। सीएमओ से बोले- यहां यह हो क्या रहा है। झोलाछाप का ट्रेनिंग सेंटर बना रखा है। समय से पहले ही चिकित्सक, कर्मचारी गायब हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कोतवाली कार्यालय, हवालात का निरीक्षण किया। कोतवाल के कक्ष के पीछे गंदगी मिलने पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर चार, आठ, त्योहार रजिस्टर, वीट रजिस्टरों आदि को देखा। इसके बाद डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएचसी में तमाम अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सीएचसी में दवाई वितरण आदि का कार्य कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। बाहरी युवकों के कार्य करते मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अधिकांश चिकित्सकों के सीएचसी से गायब मिलने और भीषण गंदगी को लेकर एमओआईसी से नाराजगी व्यक्त की। कुछ अन्य कर्मचारियों के गायब होने पर जब उन्होंने एमओआईसी से जानकारी की तो बताया गया कि स्टाफ फील्ड में गया है। मूवमेंट रजिस्टर में स्टाफ के फील्ड में जाने की इंट्री न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। लेबर रूम में गंदगी मिलने पर इंफेक्शन फैलने की बात कहते हुए लताड़ लगाई। निरीक्षण में मिली तमाम खामियों पर सीएमओ को व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए।