फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

Mon, 16 Sep 2019 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। जिले में 30 सितंबर तक चलने वाले आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जारूकता रैली गांधी स्टेडियम से प्रारंभ हुई। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल और पीडी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य मार्ग से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडी अनिल कुमार ने कहा कि गरीब व्यक्ति की मौत इलाज के अभाव में नहीं हो जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान योजना की शुरुआत की। जिसमें गरीबों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि छूटे गरीबों के गोल्डन कार्ड बनवाना है, स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की उन्होंने अपील की। पांच लाख का बीमा पाएं, गोल्डन कार्ड बनवाएं आदि नारे भी रैली में लगाए गए। एसीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत विशेष कैंप का आयोजन सभी ब्लॉकों में करने के साथ ही जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग गोल्डन कार्ड अपना बनवा सकें। अरुण कुमार ने कहा कि जिले में 1.73 लाख परिवारों के सापेक्ष करीब एक लाख लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना बाकी है। अटल मणि शुक्ला ने कहा कि जो लोग अब तक गोल्डन कार्ड नहीं बनवा पाएं हैं, वे पखवाड़ा के तहत लगने वाले कैंपों में अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। एसीएमओ डॉ. वीबी राम, आयुष्मान से विवेक मिश्रा, एडीएमओ राजीव मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed