{"_id":"6935c05cd8ea0691a505eeef","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-149434-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अर्बन पीएचसी में डेढ़ साल में एक भी प्रसव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अर्बन पीएचसी में डेढ़ साल में एक भी प्रसव नहीं
Sun, 07 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पांच अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ विभागीय दिखावा पेश कर रहें है। इन पीएचसी पर लगभग डेढ़ साल से एक भी गर्भवती का प्रसव नहीं हुआ है, जब भी कोई गर्भवती स्वयं प्रसव के लिए पहुंच जाती है तो स्टाफ का अभाव बताकर उसको सीएचसी या फिर जिला अस्पताल का रास्ता जिम्मेदार दिखा देते हैं। ऐसे में विभागीय प्रसव दर बढ़ाने के विभागीय आंकड़े भी सिर्फ कागजों पर ही पूरे होते दिख रहे हैं।
जिले में पांच अर्बन (नगरीय) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पूरनपुर, बीसलपुर में एक और पीलीभीत शहर में तीन हैं। इन केंद्रों पर स्टाफ नर्स और एएनएम की तैनाती भी हुई है लेकिन इन केंद्रों पर पिछले डेढ़ साल से एक भी महिला का प्रसव स्टाफ नर्स और एएनएम ने नहीं कराया। जबकि कई बार गर्भवती महिलाएं स्वयं अर्बन पीएचसी पर पहुंचीं लेकिन जिम्मेदारों ने सीएचसी और जिला अस्पताल भेज दिया। अर्बन पीएचसी के जिम्मेदारों ने भी प्रसव कक्ष बनाने के बाद प्रसव की संख्या पर कभी ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जिन क्षेत्रों में पीएचसी अर्बन खोले गए हैं उन क्षेत्रों की महिलाएं प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव कराने पर मजबूर हैं।
एएनएम व स्टाफ नर्स का मुख्य कार्य
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन में प्रसव कक्ष बनाए गए हैं। सारे संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं। इसी के साथ मोहल्ले में स्क्रीनिंग कर गर्भवतियों तक योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य एएनएम को सौंपा गया और स्टाफ नर्स के सहयोग से प्रसव कार्य किया जाना है लेकिन दोनों ही कर्मचारी कार्य को लेकर लापरवाही बरत रही हैं। इसके चलते जिले के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
अर्बन पीएचसी पर एएनएम और अन्य स्टाफ को क्षेत्र में घूमकर गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर प्रसव कराने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। अगर गर्भवती महिलाएं आती हैं तो प्रसव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार शर्मा, सीएमओ