फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health department officials sealed two illegal clinics

Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील किए दो अवैध क्लीनिक

Sat, 01 Jul 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health department officials sealed two illegal clinics
बीसलपुर। एसडीएम संदीप यादव के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लेखराज गंगवार ने शुक्रवार शाम दो अवैध क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

डॉ, लेखराज ने गांव मीरपुर बहानपुर में लाइफ केयर क्लीनिक के नाम से चल रहे अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। अस्पताल चला रहीं डॉ. लता चौधरी अस्पताल संचालन संबंधी जरूरी कागजात नहीं दिखा सकी। अधिकारियों ने गांव मोहम्मदपुर बजा में बालाजी मेडिकल स्टोर की दुकान पर अवैध रूप से प्रैक्टिस करने के आरोप में इस मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक अशोक कुमार मेडिकल स्टोर पर चिकित्सीय कार्य करने का कारण नहीं बता सके। दोनों गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही अन्य झोलाछाप भी अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए। छापामार अभियान के दौरान कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अरुण कुमार भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान दोनों स्थानों पर पर काफी भीड़ लग गई थी । उप जिलाधिकारी ने बताया कि इन दोनों गांव में अवैध रूप से चल रहे हैं अस्पतालों की शिकायतें काफी समय से आ रही थी।उन्होंने यह भी बताया कि अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापा मारने का अभियान फिलहाल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed