फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health department could not find out who burnt corona samples

स्वास्थ्य विभाग नहीं पता लगा पाया, किसने जलाए कोरोना सैंपल

Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Health department could not find out who burnt corona samples
पीलीभीत। सीएमओ कार्यालय परिसर में कोरोना सैंपल जलाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। विभाग अब पुलिस के सहारे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने दो पैथोलॉजी लैब के रिकार्ड मांगे हैं। ताकि बैच नंबर और वीटीएम पर लिखे गए नामों के जरिए पता लगाया जा सके ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को किसी व्यक्ति ने सीएमओ कार्यालय परिसर में कोरोना सैंपल जला दिए थे। विभाग ने पुलिस कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सैंपल कहां से लाए गए, सीएमओ कार्यालय परिसर में कैसे पहुंचे। सीएमओ के मुताबिक इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। न ही अब तक की विभागीय जांच में यह बात स्पष्ट हो सकी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। विभाग की तरफ से भी खोजबीन की जा रही है। दो पैथोलॉजी लैब के सारे रिकॉर्ड मांगे गए हैं। कई सैंपल के अधजले हिस्से ऐसे भी हैं, जिनमें उन लोगों के नाम हैं जिनके सैंपल हैं। अब पैथालॉजी का रिकार्ड आने पर जब मिलान करेंगे तो हकीकत सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और विभागीय जांच के निष्कर्ष के बाद अगली कार्रवाई आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed