Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health camp organized in Kesarpur following a woman's death from dengue; 349 people screened

Pilibhit News: डेंगू से महिला की मौत के बाद केसरपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 349 की जांच

Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 09 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Health camp organized in Kesarpur following a woman's death from dengue; 349 people screened
गांव केसरपुर में लगा स्वास्थ्य शिविर - विभाग
पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र के बर्कलीगंज (केसरपुर) गांव में बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए चार दिवसीय अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य टीमों ने 349 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच की। इनमें मलेरिया व डेंगू से मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि 20 लोगों में स्क्रब टाइफस के लक्षण सामने आने पर जांच कराई गई। इनमें दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


गांव में करीब 70 घरों व पड़ोसी शाहगढ़ क्षेत्र के लगभग 300 घरों में सर्वे किया गया। आठ नवंबर को 18 आशा कार्यकर्ताओं और 66 कर्मचारियों की टीमों ने शिविर लगाकर जांच की। नौ नवंबर को भी दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान संदिग्ध मरीजों के नमूने एलिसा जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ. बीसीपंत ने बताया केसरपुर में डेंगू से महिला की मौत के बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के डेंगू होने की पुष्टि पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

केसरपुर में नौ और संदिग्ध डेंगू मरीज मिले

सोमवार को जांच में नौ और संदिग्ध डेंगू मरीज मिले, इनमें पांच शाहजहांपुर जिले के हैं। हालांकि पूर्व में मिले 14 संदिग्ध मरीजों की हालत में सुधार बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दो स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार किया। साथ ही फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और सफाई अभियान चलाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, रविवार को हुई सैंपलिंग में नौ नए संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। इनमें पांच शाहजहांपुर की सीमा के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed